शहर के एक होटल में जेसीआई की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में प्रतिभाग करतीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। जेसीआई की ओर से बुधवार शाम एक होटल में तीज समारोह आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेल और तंबोला में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज क्वीन का खिताब नेहा वर्मा को मिला, रिचा गर्ग रनर-अप चुनी गईं। डांस प्रतियोगिता में ऋषि अग्रवाल और तंबोला में पल्लवी शर्मा विजेता रहीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष सोनम कटियार ने कहा कि हरियाली तीज संस्कृति, परंपरा और आपसी एकता का प्रतीक है। संवाद