फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाह तीन सफाई कर्मी निलंबित

Mon, 04 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना आदि आरोपों में विभिन्न गांवों में तैनात तीन सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि ददरौल ब्लॉक के गांव कारी मकुआपुर में तैनात सफाई कर्मी अखिलेश कुमार और अजीजपुर जिगनेरा में तैनात पप्पू विभिन्न स्तरों पर हुए निरीक्षण के दौरान गावों से गैरहाजिर पाए गए। उधर, पुवायां ब्लॉक के सिंघापुर गांव से ददरौल ब्लॉक के गांव पर्वतपुर भेजे गए सफाई कर्मी विकास कुमार ने तबादला निरस्त होने के बावजूद अपने पूर्व तैनाती स्थल सिंघापुर में सफाई कार्य शुरू नहीं किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें