फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाह पांच सफाई कर्मी निलंबित

Wed, 29 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने शिकायतों के आधार पर कराई गई जांच में विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात पांच सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप मेें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इन मामलों की विभागीय जांच विभिन्न ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को सौंपी गई है। निलंबित होने वाले सफाई कर्मियों में विकास खंड भावलखेड़ा के राजस्व ग्राम अहमदनगर ताल्लुके बहादुरपुर में तैनात संजीव कुमार व बादशाहनगर में नियुक्त रनवीर सिंह, जलालाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत ज्ञानपुर मंगोला में नियुक्त मुनेंद्र पाल सिंह व ग्राम पंचायत नगला हलू में तैनात अनिल कुमार और बंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पटना के राजस्व ग्राम भौरखेड़ा खुर्द में नियुक्त राकेश शामिल हैं। इन सभी को संबंधित विकास खंडों के एडीओ पंचायत कार्यालय से संबद्ध किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि निलंबित सफाई कर्मचारी संजीव कुमार, रनवीर सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह और अनिल सिंह के बारे में शिकायतें मिल रही थीं कि वे नियमित रूप से गांव जाकर सफाई कार्य नहीं कर रहे हैं। स्थलीय जांच कराए जाने पर यह सभी सफाई कर्मचारी अपने गांवों से गैरहाजिर पाए गए। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी राकेश ने स्थानान्तरण आदेश का पालन नहीं किया जो अनुशासनहीनता माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें