श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन में एनसीसी कैंप में मौजूद कैडेट। संवाद
शाहजहांपुर। 25 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से दस दिवसीय एनसीसी शिविर के दूसरे दिन कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया।
श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित कैंप में कमांडेंट कर्नल अवनीत सिंह कपूर ने कहा कि यह शिविर कैडेट्स के एनसीसी जीवन का अहम पड़ाव है। यहां सभी को एकता और अनुशासन के साथ रहना सीखना है। वर्दी केवल पहनावा नहीं, बल्कि एक प्रतिज्ञा और बड़ी जिम्मेदारी है। एनसीसी के निशान का सम्मान बनाए रखें। संवाद