फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी अब भी जारी है। शनिवार को तमाम ट्रेनें अपने निर्धारित समय के बाद आईं। इनमें 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 1:11 के बजाय 1:50 बजे आई जोकि 40 मिनट लेट रही। 14242 नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई, इसका निर्धारित समय 2:12 बजे है, लेकिन 4:10 बजे आ सकी। 1420 पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस एक घंटा दस मिनट, 12230 लखनऊ मेल 50 मिनट, 04305 शाहजहांपुर एक्सप्रेस 30 मिनट तथा 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटा की देर से आई। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि यह ट्रेनें अपने रवानगी स्टेशन से ही देर से चल रही थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें