शाहजहांपुर। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
इस संबंध में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ओम प्रकाश मिश्र-तृतीय की अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें वादों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम न्यायिक राशिद अली, यातायात निरीक्षण बच्चू सिंह, प्रभारी सम्मन सेल, राम सुंदर यादव, चकबंदी अधिकारी चिंता कुमार तिवारी, अग्रणी जिला प्रबंधक राधे रमन तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद