फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत के बाद हाईवे किया जाम

सार

थाना क्षेत्र के गांव आजमाबाद निवासी निराले (30) को रविवार शाम हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।पुलिस से नोकझोंक होने पर सीओ तिलहर बीएस वीर कुमार ने समझा-बुझाकर शांत किया।निराले कई वर्षों से सलेमाबाद पट्टी में परिवार के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव आजमाबाद निवासी निराले (30) को रविवार शाम हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। नाराज परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस से नोकझोंक होने पर सीओ तिलहर बीएस वीर कुमार ने समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

निराले कई वर्षों से सलेमाबाद पट्टी में परिवार के साथ रह रहा था। वह मजदूरी करता था। शाम सात बजे निराले हाईवे से दूसरी ओर मोहल्ला पचासा से घरेलू सामान लेकर अपने घर सलेमाबाद पट्टी जा रहा था। राइस मिल के सामने हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। वाहन का पहिया निराले के सिर पर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आए परिवारीजन हाईवे पर शव के पास बैठ गए। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस निराले के पिता सिद्दीक को बिना कुछ बताए थाने लेकर चली गई। इससे नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठी फटकार कर हाईवे से हटाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा लिखने की चेतावनी दे दी। इस बीच सीओ तिलहर बीएस वीर कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से वार्ता की। व्यापारी नेता अनवर उल्ला ने भी लोगों को शांत किया। तब करीब एक घंटे के बाद शव को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें