फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीराम-रावण में युद्ध का वृतांत सुनाया

विज्ञापन
तिलहर के ग्राम गोरी खेड़ा गोटिया में राम कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
तिलहर। गांव गोरी खेड़ा गौंटिया में आयोजित श्रीराम कथा के समापन दिवस पर सोमवार को कथा व्यास गंगेश्वरानंद जी महाराज ने श्रीराम और रावण के युद्ध का वृतांत सुनाकर सभी को रोमांचित कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम ने सत्य मार्ग पर चलकर रावण से युद्ध किया। रावण ने युद्ध में छल का सहारा लिया और अंतत: मृत्यु को प्राप्त हुआ। कथा के मध्य निगोही से आए कलाकारों ने हनुमान जी की पावन झांकी दिखाकर सभी का मन मोह लिया। कथा के विश्राम लेने पर मुख्य यजमान सियाराम ने भगवान के विग्रह की आरती उतारी और प्रसाद वितरण कराया। कथा श्रवण में मनोज राजपूत, सुरेश राजपूत, विकास कुमार आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें