तिलहर। बरखेड़ा जयपाल मार्ग स्थित बारह पत्थर पर श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को चौथे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
फिरोजाबाद से आए कथावाचक वेद प्रकाश आचार्य ने प्रह्लाद चरित्र एवं सनातन धर्म की परंपराओं पर आधारित प्रेरक प्रसंग सुनाए। उन्होंने धर्म, सत्य व भक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत सदस्य जब्बू सिंह यादव, देवेंद्र गुप्ता, ज्ञान सिंह, महेंद्र सिंह यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। संवाद