शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के गेट पर प्रदर्शन करते नरमू के पदाधिकारी। स्रोत
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नार्दर्न रेलवे मैस यूनियन (नरमू) ने रेलवे के खाली पदों को भरने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।शुक्रवार को पार्सल कार्यालय के बाहर कर्मचारी एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे, जहां गेट मीटिंग में सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने कहा कि रेलवे कर्मियों की मांगों को लेकर पूरे देश में आंदोलन चल रहा है। खाली पदों को भरने, निजीकरण-निगमीकरण आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, सभी रेलकर्मियों के लिए आठ घंटे ड्यूटी निर्धारण करना, रेलवे काॅलोनियों की सुधार के लिए अलग से बजट जारी कर नए आवासों का निर्माण कराया जाए। शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना, राम औतार शर्मा, बृजपाल, योगेंद्र, गुलफाम, संतोष, सरोज कुमार, आनंद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद