फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश और राहुल पर हमला: नंदी बोले- पिता को हटाने वाले लादेन को मान सकते हैं आदर्श, लोग बच्चे का नाम पप्पू नहीं रखना चाहते

Sun, 08 May 2022 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर। 

सार

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने कांग्रेस की लुटिया डुबोई, उसी तरह अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बना दिया। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल, राहुल गांधी, अखिलेश यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव को सपा का तथाकथित राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए कहा कि अखिलेश अपने पिता को हटाकर स्वयंभू अध्यक्ष बन गए। वह (अखिलेश) सत्ता के लिए कभी भी ओसामा बिन लादेन को अपना आदर्श बना सकते हैं। जनता ने ऐसे लोगों को नकार दिया है। 

विज्ञापन


दो दिवसीय प्रवास पर शाहजहांपुर आए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि अखिलेश यादव की बचकानी हरकत सभी ने देखी है। कहीं टोटी का फोटो बना हो तो लोग अखिलेश यादव बोलने लगते हैं। इतने बड़े प्रदेश के कभी मुखिया रहे इंसान की छोटी सोच है।


 

विज्ञापन

राहुल की तरह अखिलेश ने समाजवादी पार्टी को बनाया समाप्तवादी पार्टी
नंदी ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देखकर लोग अपने बच्चों का नाम पप्पू रखने का विचार नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने जिस तरह से कांग्रेस की लुटिया डुबोई है, उसी तरह समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाने में अखिलेश यादव का हाथ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें