एसएस कॉलेज में नैना को मिठाई खिलाते प्राचार्य डॉ.आरके आजाद। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज का बीएससी जीव विज्ञान प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय ने बताया कि नैना गुप्ता ने 8.04 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अभिनव मिश्रा व शीतल ने 7.96 व 7.78 एसजीपीए के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा और प्राचार्य प्रो. डॉ. राकेश कुमार आजाद ने बधाई दी। संवाद