फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आवासों की सूची मिलने पर नायब तहसीलदार ने जांच की शुरू

Sat, 24 Aug 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोधीपुर के पार्षद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 19 लाभार्थियों को आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में आवासों की सूची मिलने पर शनिवार को नायब तहसीलदार सदर अनुराग दुबे ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लोधीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डूडा से 182 आवास स्वीकृत किए गए थे। भाजपा पार्षद रूपेश वर्मा उर्फ अन्नू ने 19 आवासों के आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए 16 अगस्त को डीएम उमेश प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग की थी। इस मामले में डीएम ने एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ से टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को नायब तहसीलदार अनुराग दुबे टीम के साथ जांच करने पहुंचे। उन्होंने कई आवासों की जांच कर ली है। एडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगी है। उन्होंने करीब 10 से 12 आवासों की जांच कर ली है। जल्द ही जांच पूरी होने पर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें