फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन में उमड़ी सिख संगत

Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
स‌िख संगत
विज्ञापन
सिखों के आराध्य गुरू गोविंद सिंह महाराज का 350वीं शताब्दी प्रकाश पर्व पर रविवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन यात्रा का स्वागत करने के लिए शहर में स्वागत द्वार बनाए गए। श्रद्धालुओं ने सबील लगाकर चाय-नाश्ता का वितरण किया और फूलों की वर्षा की। कीर्तन यात्रा का शुभारंभ परंपरागत ढंग गर्रा फाटक मार्ग स्थित पंजाब सर्विस स्टेशन से किया गया। यहां आयोजकों ने गुरू ग्रंथ साहिब को जो बोले सो निहाल...जयघोष के साथ फूलों से सजे रथ पर विराजमान कराया। रथ के आगे पंच प्यारे और निहंग साहिब चल रहे थे। उनके आगे युवक-युवतियां और बच्चे सड़क पर झाड़ू लगाकर और पानी का छिड़काव कर रहे थे। शोभायात्रा चार खंभा, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरू   सिंह सभा में हुई। समापन पर सभी ने लंगर छका। कीर्तन यात्रा में गुरु गोविंद सिंह सेवा सोसाइटी के सदस्य मोटरसाइकलों के साथ शामिल हुए। सभी के वाहन पर केसरिया झंडे लहरा रहे थे। मुख्य आकर्षण अमरोहा की गतका पार्टी और स्कूली बच्चों के करतब रहे। गतका पार्टी में शामिल युवाओं और बच्चों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। श्रद्धालुओं ने गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी के समक्ष मत्था टेककर प्रसाद अर्पित किया और सुख-समृद्धि के लिए मनौती मांगी। महिलाओं और पुरुषों के जत्थों ने सबद-कीर्तन किए। आयोजन में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की प्रधान कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोगा, अवतार सिंह मोगा, गुरुबख्श सिंह, निरंकार सिंह लूथरा, जवाहर सिंह टुटेजा, रघुवीर कौर, जगजीत सिंह, राजू बग्गा, गैगी, हरजीत कौर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें