फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर धूमधाम से निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा

विज्ञापन
गुरुनानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में निकाले गए नगर कीर्तन में पंच प्यारे । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर रविवार को श्री गुरु नानक आश्रम गुरुद्वारा कुटिया साहिब तेल टंकी रोड से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आए।
विज्ञापन

कुटिया साहिब से निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में गतका पार्टी के नौजवानों ने शस्त्रों से करतब दिखाकर लोगों को चकित कर दिया। अमृतसर से आया पाइप बैंड शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। गुरुनानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल व खालसा शिशु सदन के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही गुरू महाराज के रथ को फूलों से सजाया गया। इनके आगे पंच प्यारे चल रहे थे। इसमें गुरु ग्रंथ साहिब शोभायमान रहे। गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेककर अपनी श्रद्धा प्रकट करने वालों में होड़ लगी रही। रागी जत्था तथा महिलाओं के शबद गायन से वातावरण धार्मिक हो गया। श्रद्धालुओं ने सड़क पर सफाई तथा फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन शोभायात्रा में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, संरक्षक राजेंद्र सिंह, हरभजन सिंह पृथी, वीरेंद्र सिंह गोल्डी, जसबीर सिंह कोमल, रणजीत सिंह, प्रमीत सिंह होरा, गुर भेज सिंह बब्बन, रमेश सेतिया, कमल जोशन, अरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें