फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैला मइया के भवन में नाचे लांगुरिया 

Thu, 13 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
मय्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में हुई भजन संध्या 
विज्ञापन


बालाजी धर्मार्थ संस्थान की ओर से श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम भंडारा के साथ समापन हो गया। 
मंगलवार रात्रि में श्री बालाजी की भजन संध्या तथा जागरण का आयोजन सैकड़ों भक्तों ने किया, जिसमें इलाहाबाद से आनंद शर्मा, मुरादाबाद से डीके रजा और दिल्ली से गायक कलाकार आए थे। जिन्होंने मधुर भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें लाल लंगोटा हाथ में सोठा, मैं बारी जाऊं बालाजी पर। लहर-लहर लहराये रे झंडा बजरंग बली का, कैला मइया के भवन में नाचे लांगुरिया आदि भजनों पर भक्त खुद को नृत्य करने से नहीं रोक सके। चारों ओर जयश्री बालाजी और जयश्री राम के जयकारे गूंज रहे थे। जागरण में सैकड़ों भक्तों ने भजनों का आनंद उठाया। मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, भाजपा नेता अनिल गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनिल बाण पहुंचेे। सुबह पांच बजे जागरण की समाप्ति के बाद आरती की गई। जिसके बाद श्री हनुमानजी का 56 भोग लगाया गया। मंगलवार की सुबह भगवान श्रीराम के भक्त हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए सौ से अधिक कन्याओं को भोज भी कराया गया। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। मंदिर के महंत ओमदेव सांवरिया ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर प्रबंधक संजीव गुप्ता, डा. अरुण रस्तोगी, विश्वनाथ रस्तोगी, शरद चंद्र शुक्ला, अमित गुप्ता, सभासद वेद प्रकाश मौर्य, पीतांबरदास गोयल, विष्णु मेहरोत्रा, शुभम जिंदल, अरविंद अग्रवाल, अमरदीप रस्तोगी, सृजनदीप रस्तोगी, सोनू राठौर, यशदीप रस्तोगी आदि भक्त मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें