फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नैक की टीम ने किया एसएस कॉलेज का मूल्यांकन

Sat, 09 Dec 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में निरीक्षण करते नैक की टीम के सदस्य । संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज का राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तीन सदस्यीय टीम ने दो दिवसीय दौरा किया। टीम ने कॉलेज की शैक्षिक, सह शैक्षिक, खेलकूद, अकादमिक, कार्यालय, सांस्कृतिक गतिविधियों का मूल्यांकन नैक के निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया।
विज्ञापन

टीम में उत्तराखंड के प्रोफेसर अनूप डोबरियाल, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से प्रोफेसर संजय सालुंके और दिल्ली से प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता शामिल रहे। प्राचार्य राकेश कुमार आजाद ने कॉलेज की गतिविधियों, उपलब्धियों, आधारभूत संरचना और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. आदित्य कुमार सिंह ने कॉलेज की शोध और विशिष्ट गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी विभागों में जाकर टीम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन के लिए की गई शैक्षिक, पाठ्य-सहगामी, शोध एवं नवोन्मेषी गतिविधियों की जानकारी ली। विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों के साथ भी चर्चा की। दूसरे दिन नैक की टीम ने कॉलेज परिसर को स्वच्छ एवं हरित कैंपस बनाने के प्रयासों की सराहना की। अपराह्न सत्र में टीम ने रिपोर्ट का लेखन का कार्य कॉलेज के प्राचार्य से चर्चा-परिचर्चा के बाद पूरा किया। कॉलेज के नवनिर्मित सभागार कक्ष में नैक टीम के साथ बैठक हुई। प्राचार्य राकेश कुमार आजाद ने कहा कि नैक द्वारा कॉलेज का मूल्यांकन किया जा रहा है। आशा है कि कॉलेज को अच्छा ग्रेड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें