फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नहर से दो हिस्सों में बरामद हुआ युवक का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। नहर से युवक का क्षत-विक्षत शव दो हिस्सों में बरामद किया गया। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रविवार की शाम क्षेत्र के गांव जलालाबाद के पास नहर में शव का ऊपरी हिस्सा दिखाई दिया। पुलिस ने धड़ को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया था। वहीं, सोमवार सुबह शव का दूसरा हिस्सा भटपुरा रसूलपुर गांव के पास नहर से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, बरामद शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव काफी क्षत-विक्षत है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें