शाहजहांपुर ईडेन मैरिज लॉन में कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुफ्ती अफवान
शाहजहांपुर। जमीयतुल उलेमा हिंद की ओर से तालीमी बेदारी मुहिम के तहत एक मैरिज लॉन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुस्लिमों से अपने बच्चों को तालीम से जोड़ने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि जमीयतुल उलेमा तालीमी बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती अफवान ने कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को दीनी के साथ दुनियावी तालीम भी दी जाए। इसके दिशा में जमीयतुल उलेमा का संगठन काम कर रहा है। मुस्लिम छात्र-छात्राओं को तालीम से जोड़ने के लिए संगठन ने तालीमी बोर्ड मुहिम को चलाया है। उसके लिए प्रत्येक जिले में जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए बड़े पैमाने पर काम शुरू किया गया है।
मुफ्ती अफवान ने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें। शिक्षित होने पर देश व प्रदेश में हिस्सेदारी मिल सकेगी। मुसलमानों को हर तरह से तालीम में आगे निकलना है। बोले-मुसलमानों का इतिहास को ध्यान में रखकर शिक्षित होकर आगे बढ़ना है। प्रोफेसर सैयद मोहम्मद नोमान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सैयद रिजवान, मौलाना इमरान, कारी असद, अब्दुल सबूर खां, सैयद नेहाल, मुफ्ती सैयद सलमान आदि शामिल हुए।