फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फ्रीजर की ठंडक में साल भर होगी मशरूम की खेती

Sun, 11 Jun 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राघवेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मशरूम की खेती के लिए अब मौसम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसान पूरे वर्ष मशरूम की खेती कर सकेंगे। मशरूम उत्पादन परियोजना के जरिये फ्रीजर की ठंडक में मशरूम की पैदावार के लिए अनुकूल बनाया जाएगा। मशरूम की खेती को बड़े पैमाने पर नई तकनीक के साथ करने के लिए जिले के तीन किसानों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

मशरूम की खेती अक्तूबर से फरवरी माह तक होती है। मौसम अनुकूल न होने के कारण किसानों को अन्य माह में दूसरी फसलों पर निर्भर होना पड़ता है। छोटे स्तर पर होने वाली मशरूम की खेती को बड़े पैमाने पर कराने की योजना तैयार की गई। मशरूम उत्पादन परियोजना के तहत दो किसानों ने सालभर मशरूम की पैदावार करने के लिए अपना प्रस्ताव जिला उद्यान विभाग को दिया है। अधिकारियों के अनुसार, 1725 स्क्वायर फिट के तीन चैंबर वाले प्रोजेक्ट में 28 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें आठ लाख रुपये योजना के तहत अनुदान दिया जाएगा।
-
उद्योग आधारित खेती को आगे आए दो किसान
-मशरूम को उद्योग आधारित खेती करने के लिए प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा, पुवायां के जीवेश कुमार आगे आए हैं। अधिकारियों के अनुसार, तीन चैंबरों में फ्रिजर की ठंडक में मशरूम की पैदावार की जाएगी, साथ ही उसकी पैकिंग के लिए पैकेजिंग रूम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-
फोटो नंबर 30
-हर माह में मशरूम उत्पादन के लिए मशरूम उत्पादन परियोजना को शुरू किया गया था। इसमें आए प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। चैंबर में उगाए मशरूम की क्वालिटी काफी बेहतर होती है।
विज्ञापन

राघवेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें