फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पत्नी के इंतकाल के बाद परेशान थे मुनीर, नदी में कूदकर दे दी जान

Thu, 12 Sep 2024 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मुनीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा पुल से नदी में छलांग लगाने वाले बुजुर्ग की शिनाख्त हो गई। सोशल मीडिया में फोटो देखकर आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी आबिद ने अपने पिता मुनीर (80) के रूप में पहचान की है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे मुनीर अपने घर से निकल थे। डैम के पास गर्रा पुल पर नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना आने पर चौक इंस्पेक्टर राजीव तोमर मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ की। उन्होंने शव को नदी से निकलवाने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पहचान नहीं होने पर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए। देर रात में फोटो देखकर आबिद ने अपने पिता मुनीर के रूप में पहचान की।
आबिद के अनुसार, करीब एक साल पहले मां बुंदो की मौत के बाद मुनीर मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। पांच वक्त के नमाजी होने के साथ वर्ष 2012 में हज किया था। इसके बाद उमरा कर आए थे। पत्नी की मौत के बाद से परेशान रहने लगे थे। उनकी मौत से बेटे साबिर, जाकिर, आबिद, यूनुस, बेटियां, नफीसा, परवीन, शमां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें