फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम : सियासी दलों को दमदार चेहरों की तलाश

Sat, 01 Apr 2023 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कार्यालय नगर निगम शाहजहांपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आरक्षण में नगर निगम मेयर की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए घोषित किए जाने के बाद राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। खासतौर पर भाजपा और सपा से प्रत्याशी कौन होगा, इसको लेकर चर्चा का बाजार गरम हो चुका है। दमदार चेहरा न मिलने पर गैरभाजपाई चेहरे को प्रत्याशी बनाने को लेकर भी अटकलें चल रही हैं। वहीं, सपा में दमदार चेहरे को लेकर आजमाइश शुरू हो चुकी है। आरक्षण पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद राजनीतिक दल आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने के बाद शाहजहांपुर नगर पालिका चुनाव हुए थे। महिला के लिए आरक्षित सीट पर भाजपा ने जयेश प्रसाद की पत्नी नीलिमा प्रसाद और सपा ने पूर्व चेयरमैन तनवीर खां की मां जहांआरा बेगम को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा की लहर के बावजूद लगातार तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके तनवीर खां ने सपा का परचम लहराया था। हालांकि तनवीर खां 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना से मात खा चुके हैं। आरक्षण घोषित होने से पहले माना जा रहा था कि तनवीर खां सपा से प्रत्याशी होंगे। सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने पर तनवीर खां के खेमे में मायूसी छाई हुई है। वहीं, भाजपा का टिकट पक्का मानकर चल रहे कई लोग पिछले एक साल से तैयारी कर रहे थे। शहर में तमाम होर्डिंग-बैनर लगाने के साथ ही विभिन्न माध्यमों से जनसंपर्क कर रहे लोगों को आरक्षण घोषित होने के बाद निराशा हाथ लगी है। इनमें कई लोग भाजपा में हैं, जबकि कई लोग भाजपा में औपचारिक तौर पर शामिल हुए बगैर प्रचार कर रहे थे।
सीट आरक्षित घोषित होने के बाद भाजपा के सामने सबसे बड़ी समस्या प्रत्याशी चयन को लेकर है। सर्वस्वीकार्यता का प्रत्याशी चयनित करना टेढ़ी खीर साबित होगा। शुक्रवार को दूसरे दल की एक महिला नेता काे भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा होती रही। इसको लेकर भाजपाई असहज नजर आए। दबी जुबान में भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रत्याशी उनके बीच का ही बनाया जाना चाहिए। शुक्रवार को कई स्थानों पर ओबीसी महिला वर्ग के प्रत्याशियों के नए होर्डिंग लगे नजर आए।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी भी टिकट की दावेदारी कर रही हैं। हालांकि टिकट को लेकर पार्टी में अभी कोई आवेदन नहीं आए हैं, लेकिन अंदरखाने तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि अभी आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। छह अप्रैल तक आरक्षण पर आपत्तियां मांगी गईं हैं। अंतिम आरक्षण सूची आने के बाद आवेदन लिए जाएंगे।

आरक्षण पर आपत्ति दर्ज करा सकती है सपा
नगर निगम की सीट आरक्षित होने पर पार्टी का निर्देश मिलने पर समाजवादी पार्टी आपत्ति दर्ज करा सकती है। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि मेयर के आरक्षण को लेकर अभी आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। जरूरत पड़ने पर आपत्ति अवश्य दर्ज कराएंगे। अभी पार्टी की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। अभी मेयर पद की उम्मीदवारी के लिए कोई आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें