फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 30 फीसदी बन सका नगर निगम कार्यालय का भवन

Sat, 17 Feb 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के नवीन भवन का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। अब तक सिर्फ 30 प्रतिशत निर्माण हो सका है। जबकि, इसका शत-प्रतिशत निर्माण 28 फरवरी 2023 तक हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन

नगर निगम के नए कार्यालय का निर्माण 2021 से सीएंडडीएस की देखरेख में मैसर्स स्काईलाइन इंफ्रावर्ड प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ करवा रही है। अब तक भू-तल में चिनाई एवं छत ढलाई का कार्य पूरा करा दिया गया है। वर्तमान में प्लास्टर व फर्श का काम चल रहा है। जबकि, प्रथम तल पर छत ढलाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। दूसरे तल पर 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अभी फिनिशिंग का कार्य किसी भी तल पर शुरू नहीं हुआ है। काम पूरा न होते देखकर संबंधित एजेंसी को अप्रैल 2024 तक काम पूरा करने का समय दिया गया है। निर्माण के लिए शासन से 43 करोड़ 39 लाख 57 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।

ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के दिए गए थे निर्देश
नगर निगम कार्यालय की धीमी निर्माण गति पर संबंधित एजेंसी के ठेकेदार को नोटिस जारी करने के साथ जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए थे। काम जल्द नहीं होने पर और भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, भवन का निर्माण जून 2024 तक पूर्ण करने का आश्वासन कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर दिया गया था, लेकिन काम की रफ्तार देखकर यह संभव नहीं लग रहा।
विज्ञापन

-
भू-तल का काम 45 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इससे नगर निगम कार्यालय को शिफ्ट किया जा सकेगा। इसको लेकर निर्देशित किया गया है। निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
- ज्ञानप्रकाश, जनरल मैनेजर, स्काईलाइन इंफ्रावर्ड प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पिछले दिनों निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण किया था। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मार्च तक भू-तल का काम पूरा करने और शीघ्र शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता सिविल, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें