सीसी रोड का निरीक्षण करतीं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी। स्रोत: नगर निगम
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने महमंद जलालनगर में मुर्सली मस्जिद सीसी रोड के निर्माण की स्थिति को देखा और मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी को निर्देश दिए कि शीघ्र निर्माण पूरा कराया जाए। इसके बाद खिरनीबाग की गोकुल धाम काॅलोनी की गलियों में चल रहे निर्माण कार्य को देखकर जांच के लिए तीन ईंटों को उखड़वाकर जांच के लिए लैब भेजने के निर्देश दिए। सुभाषनगर में मुख्य मार्ग पर हेल्थ केयर हास्पिटल के पास निर्माणाधीन सीसी रोड पर जलभराव की स्थिति को देखकर सही कराने के निर्देश दिए। संवाद