फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनेशपाल की मौत से घर में मचा कोहराम

Sun, 05 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
मुनेशपाल की मौत से घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
शनिवार को आई आंधी ने मुनेशपाल के परिवार के ऊपर पहाड़ गिरा दिया है। खुदागंज में टीन शेड से घायल हुए मुनेश की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय मौत हो जाने से घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव अख्तयारपुर धौकल निवासी मुनेशपाल घर के अकेले कमाऊ सदस्य थे। घर में उनकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्री 18 वर्षीय वंदना, 15 वर्षीय साधना, 13 वर्षीय गायत्री, 11 वर्ष्सीय पूनम और सात वर्ष का पुत्र सूरज है। परिवार के सभी सदस्यों का खर्च मुनेशपाल की नौकरी से चलता था। वह खुदागंज की श्रीराम राइस मिल में फोरमैन के पद पर काम करते थे। शनिवार को आंधी के दौरान उनके ऊपर मिल का टीन शेड गिर पड़ा था, जिससे वह घायल हो गए थे। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मुनेशपाल की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो पत्नी और पुत्रियां बेसुध होकर गिर पड़ी। गांव की महिलाओं ने मुनेशपाल के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। बाद में मुनेशपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें