फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट के रामनिवास ने नवाबगंज के मुकेश को हराया

Mon, 13 Jun 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
कांट के रामनिवास ने नवाबगंज के मुकेश को हराया
विज्ञापन
राष्ट्रीय विराट कुश्ती एकता दंगल की ओर से कस्बे में चल रही कुश्ती में पहलवानों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। सोमवार को कांट के रामनिवास और नवाबगंज के मुकेश के मध्य हुए मुकाबले में रामनिवास ने मुकेश को हरा दिया। कस्बे में चल रही कुश्ती में दूसरा मुकाबला काशीपुर के पहलवान राकेश और राजस्थान के बजरंगी के बीच काफी रोमांचित मुकाबला हुआ। इसमें बजरंगी ने राकेश पहलवान को हरा दिया। आज के रेफरी रामनिवास रहे। इससे पूर्व दंगल का शुभारंभ दिनेश गुप्ता ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कल्पना देवी, राजेंद्र यादव, दिनेश गुप्ता, महेश सिंह, गौरव त्रिपाठी, राजबहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, बाबू, सक्सेना, ओमवीर सिंह, रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक रामनिवास मिश्र ने बताया कि इस कुश्ती में नबाबगंज के पहलवान मुकेश, पीलीभीत के ज्ञानी पहलवान, राहुल यादव तथा सोनू पहलवान के मध्य मुकाबला मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें