फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुफ्ती आजम हिंद का 44वां सालाना उर्स में दुआ की गई

Tue, 23 Jul 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एक मीनार वाली म​स्जिद में उर्स में दुआ करते अकीदतमंद। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहजादा-ए-आला हजरत मुफ्ती मोहम्मद मुस्तफा रजा खान नूरी उर्फ हुजूर मुफ्ती आजम हिंद का 44 वां सालाना उर्फ शरीफ मनाया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला एमन जई जलाल नगर स्थित एक मीनार मस्जिद में हाफिज मोहम्मद जीशान रजा अजहरी ने तिलावत कुरान पाक से किया। मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद इमरान रजा कादरी ने कहा कि हुजूर मुफ्ती आजम हिंद की शख्सियत किसी परिचय की मोहताज नहीं है। हाफिज मोहम्मद अयान रजा ने नात पेश की। हाफिज मोहम्मद इमरान रजा कादरी व हाफिज फिरासत उल्ला खां रजवी ने मुल्क व मिल्लत की खुशहाली और सलामती की दुआ की। कार्यक्रम में मौलवी अमानतुल्लाह खां नूरी, हाजी कमाल अहमद खां, हाजी अयूब हसन खां, साबिर अली, खुशहाल वारसी, राशिद हुसैन राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें