बारिश के बाद बहादुरगंज पचराहे के पास हुआ कीचड़। संवाद
शाहजहांपुर। बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों पर हुए कीचड़ की वजह से निकलना मुश्किल हो गया। उन्हीं सड़कों पर कीचड़ अधिक है, जहां पर सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी डाल दी गई थी। इस वजह से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को सुबह शुरू हुई बारिश दोपहर करीब तीन बजे तक लगातार होती रही। कटियाटोला से चूड़ी वाली गली में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसकी वजह से यहां पर काफी कीचड़ हो गई। लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया। गल्ला मंडी में हुए गड्ढों में पानी भर गया, लकड़ी मंडी में भी गड्ढों में पानी भरा रहा। बहादुरगंज पुलिस पिकेट से मशीनरी मार्केट तक सड़क पर पड़ी मिट्टी की वजह से कीचड़ हो गई। कई जगह राहगीर कीचड़ में फिसलकर गिर गए। कई दो पहिया वाहन फिसलने से लोग गिर गए। स्टेशन रोड और कवि तिराहा पर जलभराव की स्थिति बनी रही। हल्की बारिश होने की वजह से शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों में कीचड़ हो गई। संवाद
बारिश के बाद बहादुरगंज पचराहे के पास हुआ कीचड़। संवाद
बारिश के बाद बहादुरगंज पचराहे के पास हुआ कीचड़। संवाद