फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: औद्योगिक क्षेत्र के लिए संजीवनी का काम करेंगी एमएसएमई की नीतियां

Mon, 20 Feb 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गन्ना शोध संस्थान के सभागार में जनपद स्तरीय इंवेस्टर्स उद्यमी बैठक को संबोधित कर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम इकाइयों (एमएसएमई) की बड़ी भूमिका को देखते सरकार ने 25 ऐसी नीतियां बनाई हैं, जिनसे प्रदेश में तेजी से औद्योगिक विकास होगा। ये नीतियां उद्योगों के लिए संजीवनी का काम करेंगी। वह रविवार को गन्ना शोध परिषद के सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से लौटे निवेशकों, उद्यमियों और कारोबारियों का आभार ज्ञापित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने लखनऊ में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन, राष्ट्रपति द्वारा समापन और मुख्यमंत्री द्वारा नेतृत्व किया जाना उद्योगों के विकास को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्घता का प्रमाण है। प्रदेश की बेहतर जलवायु और अपराधमुक्त माहौल देख विदेशी निवेशक भी आकर्षित हुए हैं। सभी के सामूहिक प्रयास का ही यह परिणाम है कि प्रदेश में सात लाख करोड़ रुपये निवेश लक्ष्य के सापेक्ष 33 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू हस्ताक्षरित हुए। उद्योगों की अनुकूलता के लिहाज से यह जनपद भी लक्ष्य से 90 गुना अधिक 66900 करोड़ रुपये निवेश के लिए सभी अधिकारी, निवेशक और उद्यमी बधाई के पात्र हैं।
प्रभारी मंत्री कश्यप ने कहा कि एमएसएमई के विकास को लागू नीतियों में सिंगल विंडो सिस्टम उद्यमियों के लिए बेहद कारगर होगा और उन्हें एक ही स्थान पर कई काम कराने की सुविधा मिलेगी। इन नीतियों से आईटी, पर्यटन, टेक्सटाइल आदि तमाम उद्योग तेजी से विकसित होंगे। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में लगातार सुधार से 24 घंटे बिजली मिलने के साथ ही कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति से जिले में तेजी से विकास कार्य होंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सफलता की तरह विकास का भी कोई अंत नहीं होता। इसलिए आने वाले समय में यहां इतने उद्योग स्थापित होंगे कि विकास की दृष्टि से यह बेहतरीन जिला बन जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि यहां उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं है। भौगोलिक दृष्टि से जनपद की स्थिति काफी महत्वपूर्ण होने के साथ यहां सस्ता श्रम एवं सस्ती जमीनें उपलब्ध हैं। उन्होंने जनपद में निवेश करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन हमेशा उनके साथ है। सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार और विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने जनप्रतिनिधि के नाते सरकार और शासन स्तर से निवेशकों को पूरी मदद करने का वायदा किया।
000000000
जरूरत पड़ी तो टेक्सास से बुलाकर लाएंगे निवेशक : अशोक
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि गत वर्ष आईआईए के शिष्टमंडल के साथ दक्षिण अफ्रीकी देश युगांडा में औद्योगिक निवेश की संभावनाएं देखने गए थे। इस दौरान वहां उद्यमियों के पीछे सुरक्षा को गनर लगा दिए जाने से ही वहां का डरावना माहौल समझ में आ गया, जबकि प्रदेश में पूरी तरह भयमुक्त माहौल है। उन्होंने कहा कि इसीलिए टेक्सास की कंपनी ऑस्टिन ने यहां 58000 करोड़ रुपये का निवेश करने पर सहमति दी जो कि जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। आईआईए के अध्यक्ष ने कहा कि जरूरत पड़ी तो संस्था के पदाधिकारियों के साथ खुद टेक्सास जाकर निवेशकों को यहां बुलाकर लाएंगे।
000000000
औद्योगिक विकास की लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने लखनऊ में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और प्रदेश में औद्योगिक विकास की झलकियों वाली शासन से प्राप्त लघु फिल्म का एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शन कराया। साथ ही जनपद में उद्योगों और निवेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
0000000
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
आईआईए के चैप्टर सचिव रोहित गोयल के संचालन में हुए कार्यक्रम में एसपी एस आनंद, एडीएम फाइनेंस त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा व महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, महानगर अध्यक्ष संजीव राठौर, नाजिम खां, धर्मपाल रैना, रोहित अग्रवाल, जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर के गन्ना शोध संस्थान के सभागार में जनपद स्तरीय इंवेस्टर्स उद्यमी बैठक को संबोधित कर

शाहजहांपुर के गन्ना शोध संस्थान के सभागार में जनपद स्तरीय इंवेस्टर्स उद्यमी बैठक को संबोधित कर

शाहजहांपुर के गन्ना शोध संस्थान के सभागार में जनपद स्तरीय इंवेस्टर्स उद्यमी बैठक को संबोधित कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें