शाहजहांपुर को उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ से जोड़े जाने के लिए सांसद कृष्णा राज ने केंद्रीय कानून मंत्री को पत्र भेज दिया है।
सांसद के मीडिया प्रभारी राम बरन सिंह ने बताया कि जनपद को लखनऊ खंडपीठ से जोड़े जाने की मांग काफी समय से हो रही है। जरूरतमंदों को मुकदमेबाजी के लिए इलाहाबाद तक दौड़ना पड़ता है, जिससे समय के साथ पैसों की भी बर्बादी होती है। इस संबंध में सांसद ने बताया कि कानून मंत्री ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद और प्रदेश सरकार को कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। वह शीघ्र ही राज्यपाल से भी इस बारे में आग्रह करेंगी।