शाहजहांपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नाटक का मंचन किया गया। निगोही के पतराजपुर, रामनगर, संडाखास आदि गांव में अनुकृति नाट्य मंच के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। बीईओ रमेश पंकज ने ग्रामीणों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। बताया कि 31 जुलाई तक जिन बच्चों की आयु छह वर्ष हो गई है, उनका नामांकन विद्यालय में अवश्य कराएं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने विभाग से बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षक आजम खान, कलाकार संजीव कुमार, अभिनय, सत्यभान, रामवली, संजना, सृष्टि आदि मौजूद रहे। संवाद