जलालाबाद। गांव भुडि़या निवासी जगदीश गुर्जर के बेटे रामजीत ने नीट पास कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। रामजीत ने 720 में से 613 नंबर प्राप्त किए हैं।
घरवालों के अनुसार, रामजीत की मां अतरकली बीमार रहती थीं। उन्हें दवाई दिलाने जलालाबाद के एक डॉक्टर के यहां रामजीत को लगभग रोजाना ही जाना पड़ता था। डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारी मां बीमार रहती हैं, तुम डॉक्टरी की पढ़ाई करो। रामजीत ने बताया कि डॉ. सुनील गुर्जर की यह बात उसकी समझ में आ गई और उसने इस दिशा में अपने प्रयास शुरू कर दिए। बताया कि डॉ. सुनील गुर्जर के दिशा-निर्देशन और अपने माता-पिता व गुरुओं के आशीर्वाद से नीट की कठिन परीक्षा दूसरे प्रयास में पास कर ली। संवाद