पुवायां। सिंधौली के गांव शिवनगर निवासी अमित कुमार की मौत के मामले में सास और साले को जेल भेजा गया है। अमित कुमार 28 नवंबर को पत्नी की विदा कराने अपनी ससुराल पुवायां के गांव बनसुइया आए थे। 29 नवंबर की सुबह उनका शव गांव से कुछ दूर बाग में पेड़ से लटका मिला था। अमित के पिता रामदास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व गांव बनसुइया निवासी सरिता देवी से हुई थी। अमित काम से बिहार गया था और छह नवंबर को वापस आया था। इस बीच सरिता मायके चली गई थी। अमित की बाइक उसके साले अरविंद ने बिना बताए बेच दी थी। 28 नवंबर को अमित पत्नी की विदा कराने ससुराल गया और साले से बाइक के 50 हजार रुपये मांगे तो ससुर रामेश्वर, साले अरविंद, सास पार्वती और और बहू को भेजने से मना कर दिया और अमित के साथ मारपीट की थी, इस कारण अमित ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। नामजद पार्वती और अरविंद को जेल भेजा गया है। संवाद