फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सत्याग्रह एक्सप्रेस में मां-बेटी का पर्स चोरी

Tue, 17 Nov 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सत्याग्रह एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की पत्नी और बेटी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में मोबाइल, चांदी की चेन और पांच से सात हजार रुपये रखे थे। यात्री ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहां से केस रोजा जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया है। कुशीनगर जिले के पोस्ट करमैनी प्रेमवलिया के ग्राम अन्हया निवासी शंभू शरण ने बताया कि 27 अक्तूबर को वह पत्नी गीता देवी, नवल किशोर पांडेय, रागिनी और खुशी के साथ गोरखपुर से सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान रोजा जंक्शन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी और पुत्री का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मोबाइल, चांदी की चेन और पांच से सात हजार रुपये थे। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें