फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

Sun, 27 Nov 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
16 केंद्रों पर पहली पाली में 3593 और दूसरी पाली में शामिल हुए 3589 परीक्षार्थी 
विज्ञापन

 लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2016 रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। जिले में कुल 7292 अभ्यर्थियों के लिए 16 केंद्र बनाए गए थे। इनमें पहली पाली में 3593 और दूसरी पाली में 3589 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस तरह पहली पाली में 3699 और दूसरी पाली में 3703 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।  एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र शर्मा और आयोग के पर्यवेक्षक कैलाश नाथ की देखरेख में हुई परीक्षा में सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान आयोग के अधिकारी कैलाश नाथ के नेतृत्व में चार पर्यवेक्षक भी परीक्षा पर कड़ी नजर रखे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें