फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज से मानसूनी बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी और उमस से राहत

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरा ढककर जातीं युवतियां।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी ने शुक्रवार को लोगों को परेशान कर दिया। दिनभर लोगों के पसीने छूटते रहे। शनिवार से मानसूनी बारिश होने के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को बारिश के बाद से उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। मंद गति से हवा चलने से लोगों को घर के बाहर भी राहत नहीं मिल रही। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान .8 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार से मानसूनी बारिश शुरू होने के आसार बन रहे हैं, जो पूरे सप्ताह जारी रह सकती है। झमाझम बारिश होने से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें