शाहजहांपुर। समपार संख्या 321 पर रबर पैड की सड़क बनवाने के लिए सड़क यातायात को 24 और 25 मई को बंद रखा जाएगा। इस संबंध में वरिष्ठ खंड अभियंता की ओर से सहायक मंडल अभियंता को पत्र भेजा गया है। मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग काफी व्यस्त रहती है। दो दिन तक क्रॉसिंग बंद रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। संवाद