शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी 35 वर्षीय रंजीत की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
पसगवां निवासी शिवशंकर ने बताया कि उनका साला रंजीत मजदूर था। बृहस्पतिवार की शाम वह शिवशंकर के घर आए थे। वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। रंजीत को एक चिकित्सक को दिखाया। हालत में सुधार नहीं होने पर उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना सुनकर उनकी पत्नी ऊषा बिलख गईं। रंजीत अपनी बड़ी बेटी के विवाह के लिए रिश्ता देख रहे थे। अब सारी जिम्मेदारी ऊषा के कंधों पर आ गई है। संवाद