निगोही। हमजापुर चौराहे पर शाहजहांपुर की सैनिक कॉलोनी निवासी सलविंदर सिंह की मोबाइल शॉप में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे स्कूटी से आए दो युवक घुस गए। उन्होंने मोबाइल शॉप के संचालक से मारपीट की और उन्हें लोहे की रॉड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के दुुकानदारों के ललकारने पर आरोपी स्कूटी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सलविंदर की तहरीर के आधार पर पलिया फार्म के जसपाल सिंह समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद