शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को कलक्ट्रेट सभागार में मोबाइल कोर्ट के आयोजन किया जाएगा।
दिव्यांगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने 28 जुलाई को सुबह 10:30 बजे मोबाइल कोर्ट लगाने का निर्णय किया है। इसमें एसपी, सीएमओ, एडीएम एफआर, पीडी ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त श्रम विभाग, डीपीआरओ, अपर आयुक्त नगर निगम, एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, अधीक्षक उत्तर रेलवे, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बीएसए, एआरटीओ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड, डीएसओ व लीड बैंक मैनेजर प्रतिभाग करेंगे।
पिछड़े क्षेत्रों व ग्रामीण इलाकों के लोगों को सरकार द्वारा उनके अधिकार एवं सुविधाओं के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। संवाद