फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आधार लिंक होने पर ही मिलेगी मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी

Wed, 01 Nov 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मनरेगा श्रमिकों का जॉब कार्ड आधार से लिंक होने के बाद ही दिसंबर में उन्हें मजदूरी मिल सकेगी। इसको लेकर ग्राम सचिवों को काम सौंपा गया है। शत-प्रतिशत आधार लिंक नहीं होने पर उनका वेतन भी रोका जा सकता है। अभी निगोही ब्लॉक सबसे पीछे चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में 3,81,297 श्रमिक जॉब कार्ड धारक हैं। इसमें से 3,55,143 श्रमिकों की आधार फीडिंग हो चुकी है। वर्तमान में 26,154 श्रमिकों का जॉब कार्ड आधार से लिंक नहीं हुआ है। इसमें निगोही ब्लॉक में 3300, मदनापुर में 2800, कांट में 2600, भावलखेड़ा में 2500, पुवायां में 2300, सिंधौली में 2200, कलान में 2100, तिलहर में 1700, जलालाबाद में 1400, ददरौल 1200, खुदागंज 1100, मिर्जापुर 900, खुटार 700, जैतीपुर 500, बंडा 350 श्रमिकों का आधार कार्ड लिंक नहीं हो सका है।

डीसी मनरेगा बाल गोविंद मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों को समय से मजदूरी दिलाने की कोशिश की जा रही है जब तक सभी मनरेगा श्रमिकों का जॉब कार्ड आधार से लिंक नहीं हो जाता तब तक सीडीओ एसबी सिंह ने सचिवों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें