फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एमएलसी चुनाव आज, बूथों पर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
मतदान सामग्री लेकर मतदान अपने केंद्र पर जाते कर्मचारी।
विज्ञापन
13322 मतदाता 19 मतदान केंद्रों के 32 बूथों पर शाम चार बजे तक करेंगे मतदान
विज्ञापन

शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए जिले के सभी 19 मतदान केंद्रों के 32 बूथों पर सोमवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। मतदान के लिए कलक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों की बूथों पर रवानगी रविवार को सुबह दस बजे से शुरू हो गई।
पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना करने के लिए पीठासीन और मतदान अधिकारी बनाए गए कर्मचारियों को सुबह आठ बजे निर्वाचन कार्यालय बुलाया गया था। उस वक्त घना कोहरा छाए होने के कारण निर्वाचन से जुड़े कर्मचारी वहां दिन में नौ बजे के बाद पहुंचने शुरू हुए। निर्वाचन कार्यालय के बाहर बनाए गए पंडाल में विभिन्न कामों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाकर उन पर पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों को बिठाया गया। इन काउंटरों से पोलिंग पार्टियों को मतपेटिकाएं, मतपत्र और निर्वाचन से जुड़ी अन्य सामग्री के पैकेट उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों से संपर्क साधा और उन्हें उनके निर्धारित वाहनों में बैठाकर गंतव्य को रवाना किया। मतदान को जिले के 13322 मतदाताओं को 19 मतदान केंद्रों के 32 बूथों से संबद्ध किया गया है। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जनपद को छह जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है। इन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 32 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात रहेंगे।
इन बूथों पर डाले जाएंगे वोट
नगर निगम के मतदान केंद्र पर सर्वाधिक पांच बूथ बनाए गए हैं। इसी तरह सदर तहसील के चार, पुवायां तहसील के तीन, जिला पंचायत, तिलहर व जलालाबाद तहसील समेत भावलखेड़ा ब्लॉक कार्यालय स्थित मतदान केंद्र के दो-दो और शेष सभी ब्लॉक कार्यालयों के मतदान केंद्रों पर एक-एक बूथ बनाया गया है। जिला पंचायत और नगर निगम में दोपहर बाद तक बूथों को व्यवस्थित करने का काम जारी रहा।
विज्ञापन

मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए डीएम ने सभी एसडीएम और सीओ को लगातार क्षेत्र में भ्रमण पर रहने के निर्देश दिए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारियों से कहा गया है कि वह पीठासीन अधिकारियों से सामंजस्य बनाने के साथ यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक 10-15 के अंतराल पर उनके स्तर से बूथों की निगरानी होती रहे।
- रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें