तिलहर के गांव तालवुपुर दियुरिया में विधायक सलोन कुशवाहा मटकी में मिट्टी और अक्षत एकत्र करते हुए
तिलहर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कई स्थानों पर एक मुट्ठी मिट्टी और एक चुटकी अक्षत कलश में संग्रहित किया गया। शनिवार को ग्राम पंचायत तलवीपुर दियुरिया में विधायक सलोना कुशवाहा ने घरों में जाकर मिट्टी और अक्षत लिया। इस दौरान बीडीओ ब्रजेश मिश्र भी साथ रहे। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने पंजाबी कॉलोनी सहित नगर के अन्य मोहल्ले में पालिकाकर्मियों के साथ जाकर मिट्टी और अक्षत एकत्र किया। मोहल्ला दातागंज में वार्ड सभासद राखी गुप्ता के साथ उनके पति हितेश गुप्ता तथा पालिका कर्मचारियों ने संग्रहण किया। संवाद