फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायक ने जीएसटी में बदलाव का लिया जायजा

विज्ञापन
जलालाबाद में तहसील मार्ग पर दुकानदारों से मिलते विधायक हरिप्रकाश वर्मा। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। जीएसटी स्लैब में बदलाव लागू होने के बाद रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में आई कमी का जायजा लेने के लिए मंगलवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कई दुकानों पर जाकर दुकानदारों से घटी दरों के अनुरूप बिक्री करने और संशोधित मूूल्य सूची दुकानों पर लगाने की अपील की। विधायक ने तहसील मार्ग और सदर बाजार में भ्रमण कर कई दुकानदारों से भेंट की। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, मनमोहन द्विवेदी, सन्नी गुप्ता, अभिषेक वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, मोहित श्रीवास्तव, शानू गुप्ता आदि उनके साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें