रायटोला निवासी अंडा व्यापारी नीरज गुप्ता की बुधवार रात करंट लगने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को विधायक शकुंतला देवी नीरज के घर पहुंचीं और घटना के बारे में जानकारी ली। विधायक ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। विधायक बंडा के गांव लुकमानपुर बहेड़ा में सुमित सिंह के घर भी गईं और दुखी परिवार को सांत्वना दी। सुमित की शारदा नहर में डूबकर मौत हो गई थी। विधायक के साथ अनिल गुप्ता, ममता सिंह, सुनीता वर्मा, राजीव गंगवार, छत्रपाल यादव, जरनैल सिंह, रणजोध सिंह, सतेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, रामलड़ैते मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री गुरुसेवक सिंह, ऋषिराम मिश्रा, नीरज सिंह, गौरव शर्मा, मुन्नालाल सर्राफ, नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला सहित तमाम व्यापारियों ने नीरज गुप्ता के निधन पर दुख जताया है।