फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिथिलेश ने कहा-सभी वर्गाें के लिए लाभकारी है बजट

विज्ञापन
मीडिया से बजट पर चर्चा करते राज्यसभा सांसद मि​थिलेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि अंतरिम बजट प्रधानमंत्री के विकसित दृष्टिकोण को दर्शाता है। बजट से सभी वर्गाें के लोगों को लाभ होगा और देश सशक्त होगा। पुवायां में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए मिथिलेश कुमार ने कहा कि बजट में सबका साथ सबका विकास के वाक्य के साथ गरीब, युवा, अन्नदाता, महिलाएं सभी का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि बुनियादी ढांचे के विकास का लक्ष्य रखा गया है। हवाई अड्डों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि की गई है। अगले पांच वर्ष में दो करोड़ घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, इससे सबको छत मिल सकेगी।
2.4 करोड़ घर तो पूरी तरह से महिलाओं के नाम हैं। सांसद ने कहा कि नौ से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को बढ़ावा देकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कदम उठाया जा रहा है। किसानों के लिए भी सरकार बहुत काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नैनो डीएपी के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। किसान सम्मनि निधि से तमाम किसानों को लाभ प्राप्त हो रहा है। आशा बहुओं को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया है। इससे उनको बीमारी में ज्यादा लाभ मिल सकेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर विकास की गति आगे बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें