राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। राज्यसभा के सभापति ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया को राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
मिथिलेश कुमार ने राज्यसभा के सभापति और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। मिथिलेश कुमार के विशेषाधिकार समिति का सदस्य मनोनीत होने पर एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, इफको के वाइस चेयरमैन बलवीर सिंह, विनायक अग्रवाल, राजेश शुक्ला, अर्पित गुप्ता, सर्वेश शर्मा आदि ने हर्ष जताया है। संवाद