फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मतदान प्रतिशत में मिर्जापुर अव्वल, जलालाबाद फिसड्डी

Sun, 19 May 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत में मिर्जापुर क्षेत्र अव्वल रहा। जलालाबाद फिसड्डी साबित हुआ।
विज्ञापन


मिर्जापुर ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय कबरा सलेमपुर पूर्वी के बूथ नंबर 44 पर सर्वाधिक 79.58 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के बूथ संख्या 278 पर सबसे कम 30.26 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर के एक अन्य काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के बूथ नंबर 290 पर भी काफी कम 31.32 प्रतिशत ही वोट पड़े। मिर्जापुर के ही ग्राम गियूडी स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने में पुरुषों से आगे महिलाएं रहीं। यहां 257 महिला वोटरों में 203 ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 78 प्रतिशत मतदान किया। 75 प्रतिशत पुरुष ही मतदान कर पाए।
मिर्जापुर के शेरगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र की बूथ संख्या 189 पर सबसे ज्यादा 80.98 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले। यहां कुल 347 पुरुष वोटरों में से 281 ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां 72.45 फीसदी महिलाओं ने भी वोटिंग की।
विज्ञापन


वोटिंग के मामले में इस विधानसभा क्षेत्र में अल्हागंज का प्राथमिक विद्यालय मानगढ़ का बूथ नंबर 44 दूसरे नंबर पर रहा। यहां 76.88 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे नंबर पर मिर्जापुर क्षेत्र का गांव शेरगंज रहा। यहां स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 189 पर 76.87 फीसदी मतदान हुआ। संवाद

-

बहिष्कार की वजह से भी आई कमी

चुनाव में विभिन्न मांगों के लिए इस क्षेत्र के चार गांवों में मतदान बहिष्कार किया गया। इन गांवों मे कसारी, कोठा मंझा, कटका तथा अफतियापुर शामिल हैं। हालांकि, देर शाम समझाने-बुझाने के बाद कोठामंझा में 42.73 प्रतिशत यानी 370 वोट पड़े। अफतियापुर में 40 प्रतिशत 291 वोट पड़े। कटका में मात्र चार वोट पड़ने से 0.71 प्रतिशत तथा कसारी में 16 वोट पड़ने से मतदान 2.40 प्रतिशत रहा।



जलालाबाद में कुल मतदाता 384226

जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 384226 वोटर हैं। इनमें पुरुष वोटर 209017 तथा महिला वोटर 175201 शामिल हैं। मतदान के लिए क्षेत्र में बनाए गए 420 मतदेय स्थलों पर 1,14,423 पुरुष, 88,295 महिलाओं तथा एक थर्ड जेंडर को मिलाकर 202719 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इन मतों में पुरुषों के 54.7 फीसदी तथा महिलाओं के 50.40 फीसदी वोट शामिल हैं।
विज्ञापन


-

यह रहा नगर क्षेत्रों का प्रतिशत

नगर क्षेत्र जलालाबाद में सर्वाधिक मतदान 49.53 प्रतिशत प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के बूथ नंबर 303 पर हुआ। सबसे कम 30.26 प्रतिशत मतदान प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 278 पर हुआ। अल्हागंज में प्राथमिक विद्यालय अल्हागंज के बूथ संख्या 365 पर सर्वाधिक 54.30 प्रतिशत तथा सबसे कम 41.36 प्रतिशत प्राथमिक स्कूल के बूथ संख्या 368 पर हुआ। कलान में राजकीय इंटर काॅलेज के बूथ संख्या 87 पर सबसे ज्यादा 59.89 प्रतिशत तथा इसी कॉलेज के बूथ संख्या 80 पर सबसे कम 43.59 फीसदी वोट पड़े। मिर्जापुर में जानकी महाराज इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 210 पर 55.59 प्रतिशत तथा इसी काॅलेज के बूथ संख्या 211 पर 49.08 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें