जलालाबाद के कसारी गांव में बच्चों से बात करते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। स्रोत : सूचना विभाग
जलालाबाद। बाढ़ प्रभावित कसारी गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पानी में नहा रहे और खेल रहे बच्चों को देखकर उन्हें समझाया। मंत्री ने बच्चों को घर पर पढ़ाई करने के लिए कहा। विधायक हरिप्रकाश वर्मा और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। ग्रामीणों से बाढ़ के कारण हो रही परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। संवाद