फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में शिथिलता पर मंत्री ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कारागार व होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति व महिला कल्याण व बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस यूनिट आदि के निर्माण कार्य की जानकारी ली। तीमारदारों से भी संवाद किया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पहुंचे मंत्री ने ओपीडी का भ्रमण किया। एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड कक्ष को देखा। धर्मवीर प्रजापति ने मरीजों से सवाल किया, एक्स-रे के रुपये तो नहीं मांगे जाते? मरीजों ने न में जवाब दिया। इसके बाद कर्मचारियों से जानकारी ली। डायलिसिस यूनिट में मरीज ने मंत्री को इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन व बेड साइड टेबल की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। इसके बाद निर्माणाधीन सौ बेड चिकित्सालय में निर्माण कार्य देखकर असंतोष जताया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एनएमसी द्वारा एमबीबीएस सौ सीट की पूर्ण मान्यता मिलने में कठिनाई हो सकती है।
धर्मवीर चौधरी ने निर्माणाधीन मेडिकल गैस पाइप लाइन के समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वह अपने स्तर से कार्यदायी संस्था को निर्देशित करेंगे। ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए जनरेशन प्लांट की स्थिति जानी। प्राचार्य ने सोमवार को इंजीनियर के आने की बात बताई। मंत्री से अनुरोध किया कि मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जमीन नहीं है जिस पर आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मंत्री ने बंदियों को अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया
कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार सुबह जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कारागार में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंत्री ने बंदियों से संवाद किया। बंदियों को अपने पारिवारिक सदस्यों की हालत का ध्यान रखकर अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस आनंद, अजय यादव, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं लायंस क्लब सहेली, वीआईपी हेल्पिंग हैंड व मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने बंदियों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें